जल्दी नहीं दिखना चाहते हैं बूढ़ा तो खाएं ये फूड्स

जल्दी नहीं दिखना चाहते हैं बूढ़ा तो  खाएं ये फूड्स

सेहतराग टीम

उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की त्वचा सिकुड़ने लगती है। इससे लोग बूढ़े दिखने लगते हैं। ये समय से आए तो अच्छा लगता है, लेकिन अगर ये समय से पहले दिखाई दे तो ये हमारे लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसको हम अपनी डाइट से ठीक कर सकते हैं। अगर हम रोजाना अच्छा खाने खाएं तो इससे हम ज्यादा दिनों तक जंवा दिखेंगे। तो आइए जानते हैं कि क्या अपने डाइट में शामिल करें जिससे हम उम्र से पहले बुढ़े नहीं दिखें-

पढ़ें- International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

ओमेगा 3 फैटी

शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर ये पोषक तत्व शरीर को नहीं मिले तो उम्र से पहले ही आपका शरीर उम्र दराज लगने लगता है। ऐस में अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। ये ना केवल दिमाग बल्कि आपकी आंखों के लिए भी जरूरी होता है। ये आपको अखरोट, मछली या फिर फ्लैक्स सीड्स से भी मिल सकता है। 

मैग्नीशियम

अगर आप बढ़ती उम्र के असर से खुद को बचाना चाहते हैं अपनी डाइट में मैग्नीशियम युक्त चीजों को बढ़ाएं। ये आपको नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों से मिल सकता है।

विटामिन बी 12

उम्र के साथ साथ शरीर के लिए कुछ पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। इसमें से एक विटामिन बी 12 भी है। विटामिन बी 12 खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसे आप मांस, अंडा या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स से ले सकते हैं।

कैल्शियम

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ये कैल्शियम की कमी की वजह से होता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में हो। ये चीजें दूध और पनीर हैं।

इसे भी पढ़ें-

टेढ़े-मेढ़े दांत वाले लोग ये चीजें न खाएं, नहीं तो दांत हो जाएंगे कमजोर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।